दो अलग - अलग हादसे में शनिवार को पांच लोग घायल हो गए जबकि एक घोड़े की मौत हो गई। पहला हादसा सुबह करीब 8 बजे शास्त्री नगर लाइट पॉइंट पर हुआ जहां कार ने एक घोड़ा गाड़ी को टक्कर मार दी। इसमें घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।
वहीं दूसरा हादासा सुबह करीब 6 बजे अरोमा लाइट पॉइंट पर हुआ। यहां एक कार ने बस को टक्कर मार दी। इसमें चार लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।