हां एक विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की ओर से थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार, एक मंदबुद्धि महिला रविवार शाम महादेव मेले में आई थी। 45 वर्षीय आरोपी उसे पकड़कर खेतों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिवार के 2 युवक उसे तलाशते हुए खेतों में पहुंचे तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगा। युवक उसे घर ले गए।
घर जाने पर पीड़िता के पति और बेटे महिला को लेकर थाने पहुंचे और दुष्कर्म की शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह वहां नहीं मिला।